युवा पीढ़ी को किरण से जोड़ने का लिया संकल्प
कटनी। अखिल विश्व किरण संगीत समारोह की 48 सफलतम श्रृंखला देने वाली किरण ने अपने गौरवशाली अस्तित्व के 48वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। 14 नवम्बर की रात्रि किरण राष्ट्रीय रंगमंच मोहन नगर कैलवारा रोड में किरण परिवार ने यह समारोह मनाया। किरण परिवार के सदस्यों के अलावा कलाकार, गुरूजन, कलाकारों के परिजन और किरण के सदस्य उपस्थित रहे। आकाशवाणी की गायिका श्रीमती गायत्री जैन ने प्रथम दीप प्रज्जवलित किया, इसके बाद अनिल गर्ग, हिमांशु बहरे, संदेशा नायक, मानसी सोनी, चित्रा श्रीवास्तव ने एक-एक दीप जलाये। किरण परिवार के अध्यक्ष टीकाराम कुशवाहा ने ज्ञान की देवी सरस्वती को मालापर्ण किया और दीप जलाया। सचिव हरीहर लाल स्वर्णकार प्राचार्य ओ.पी. तिवारी, रविन्द्र शुक्ला, जगदीश साहू ने अपने हिस्से की रोशनी रोशन की। टीकाराम कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिनके सहयोग से 48वें स्थापना दिवस तक हम पहुंचे, अब अधिक जिम्मेदारी है और अधिक उत्तरदायित्व है। संगठन का विस्तार करने का युवा पीढ़ी को किरण से जोड़ने का और किरण के प्रस्तावित शिक्षण, प्रशिक्षण और प्रदर्शन तीनों अंगों को संतुलित कर विकास करने का सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद कलाकार और दर्शकों के लिए अल्प स्वल्पाहर का आयोजन भी किया गया।

