jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

यात्रियों की वापसी के लिए कटनी होकर मुजफ्फरपुर-एलटीटी के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाई

जबलपुर। रेलवे ने त्यौहार में वापसी के लिए यात्रियों की अतिरिक्त यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मुजफ्फरपुर के मध्य चार-चार ट्रिप पोस्ट छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी पमरे स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 05281 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन दिनांक 24.11.2023 से 04.12.2023 तक शुक्रवार एवं सोमवार को मुजफ्फरपुर स्टेशन से 13.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन (शनिवार एवं मंगलवार को) और 19.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05282 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 25.11.2023 से 05.12.2023 तक शनिवार एवं मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 21.00 बजे प्रस्थान कर और तीसरे दिन (सोमवार एवं गुरुवार को) 04.00 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुँचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 14 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

Back to top button