यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा घायलों को पहुंचाया हॉस्पिटल
कटनी। दोपहर लगभग पौने दो बजे महावीरनगर मोड़ झिंझरि में ई-रिक्शा झाड़ से टकरा गया जिसमें दो महिला सवारी, एक बच्चे और चालक को गम्भीर चोट आई, जिसकी सूचना यातायात प्राभारी राहुल पांडेय को मिली उन्होंने तत्काल अपने स्टाफ को भेजकर घायलों को निजी चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा समस्त स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि ऐसे मौकों पर तत्काल घायलों को इलाज मुहैया करवाया जाए।

