यह जो मोहब्बत है: हिन्दू लड़की के प्यार में बदला धर्म, शिव मंदिर में फाजिल ने रचाई शादी जानिए फिर जो हुआ
गजब : हिन्दू लड़की के प्यार में बदला धर्म, शिव मंदिर में फाजिल ने रचाई शादी जानिए फिर जो हुआ । करीब पांच वर्ष से एक दूसरे से प्रेम कर रहे एक मुस्लिम युवक और एक हिंदू युवती ने करेली के श्रीराम मंदिर में गुरुवार की रात वैदिक विधि विधान से शादी रचा ली। युवक ने सनातन अपनाने की वजह यह बताई है की उसे सनातन धर्म में रुचि थी। वह अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहता था। इसलिए यह सब किया। शादी के बाद युवक का नामकरण भी हो गया। मंदिर में इस दौरान उसके कुछ दोस्त, परिचित और अन्य लोग मौजूद रहे।
मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की ने विवाह के लिए किया था आवेदन
मामला यह है की जिले में विशेष विवाह अधिनियम 1954 के अंंतर्गत मुस्लिम युवक और एक हिंदू युवती ने विवाह के लिए आवेदन किया था। पत्र विवाह अधिकारी के सूचना पटल पर लगा तो मामला सुर्खियां में आ गया।
इंटरनेट मीडिया में पर्चा वायरल हुआ तो यह बात भी होने लगी की इस विवाह में जो लोग गवाह बने है उनके विरोध में शोक सभा की जाएगी। यह सब बाते इंटरनेट मीडिया में आई तो पूरे मामले ने मोड़ ले लिया और शाम तक लड़के ने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला कर लिया। जिसके पश्चात करेली के ही श्रीराम मंदिर में पूजा कर युवक ने मुस्लिम से हिंदू धर्म अपनाया।
शिव मंदिर में हुआ प्यार, श्रीराम मंदिर में शादी
जिले की गाडरवारा तहसील के चीचली में रहने वाले युवक फाजिल खान और करेली थाना के ग्राम आमगांव निवासी हिंदू युवती ने बताया की करीब पांच वर्ष पूर्व दोनों की मुलाकात गाडरवारा स्थित डमरू घाटी शिव मंदिर में हुई थी। उसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी और दोनों ने विवाह करने का निर्णय ले लिया था। विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया। विवाह में शिवकुमार दुबे, दीपक काछी और इमाम बी गवाह बने और जब दोनों के विवाह का पर्चा विशेष विवाह अधिकारी के सूचना पटल पर लटका तो मामला ने सुर्खियां पकड़ ली और इंटरनेट मीडिया में वायरल होने लगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं के कहने पर लड़के ने हिंदू धर्म अपनाया और फाजिल खान से अमन राय बना।








