Site icon Yashbharat.com

यहां 40 दिन के अंधेरे के बाद अब हुआ 2018 का पहला सूर्योदय

Murmansk Russia

मॉस्को। दुनियाभर में नए साल का जश्न 31 दिसंबर को मना और इसके बाद 1 जनवरी को नए साल के पहले दिन का उदय हुआ। लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां 31 दिसंबर के 40 दिन बाद नए साल का सूरज उगा। यह जगह है उत्तरी रूस के आर्कटिक सर्किल की।

यहां रहने वाले लोगों ने हाल में इस प्राकृतिक घटना को देखा और महसूस किया। मूरमांस्क शहर में 2018 का पहला सूर्योदय हुआ। इसे देखना अपने आप में एक दुर्लभ अनुभव था। इस शहर में बीते 40 दिन से अंधेरा ही था। भीषण ठंड होने के बावजूद बड़ी तादाद में लोग पहाड़ी क्षेत्र पर सूर्योदय देखने पहुंचे और इस नजारे के साथ तस्वीरें भी लीं।

जिस पहाड़ी पर लोगों की भीड़ जमा थी, उसे “सनी माउंटेन” के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2007 से लगातार लोग यहां सूर्योदय देखने पहुंचते हैं। हालांकि रहवासी केवल 34 मिनट के लिए यह दृश्य देख पाए।

 

आर्कटिक सर्किल में “पोलर नाइट” की वजह से 40 दिन तक यह स्थिति बनी रही। इस दौरान 24 घंटे यहां अंधेरा रहता है। यह स्थिति धरती के उत्तरी या दक्षिणी हिस्से में ही निर्मित होती है।

Exit mobile version