FEATURED

यहां पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, अपराधी को पकड़ने गई थी टीम

शाजापुर। शाजापुर में पुलिसकर्मियों पर हमले की यह दूसरी घटना है। थाने में हाजिर न होने पर पुलि वारंटी के गांव पहुचीं और जब उसे पकड़ कर ले रही थी। पूरी टीम पर गांव वालों ने मिलकर हमला बोल दिया।

जिले के अवंतिपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र में वारंटी को पकड़कर ला रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पुलिस वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, अन्य पुलिसकर्मी भी इसका निशाना बन गए।

जानकारी के मुताबिक रात करीब एक बजे इंदौर-देपालपुर से पुलिस की टीम अवंतिपुर बड़ोदिया थाना पुलिस के साथ वारंटी को पकड़ने आई थी। जब वे उसे शंभूपुरा से लेकर जा रहे थे, तभी परिजनों और ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। परिजन पुलिस को चोर बताकर शोर मचाते रहे और ग्रामीणों ने भी उन पर लाठी, पत्थर और धारदार हथियार से हमला किया।

पुलिस पर हमले की दूसरी घटना

शाजापुर जिले में कुछ ही दिनों के अंदर पुलिस पर हमले की यह दूसरी घटना है। इसके पहले एक प्रेमी जोड़े को लोगों ने बच्चा चोर बताकर पीटा था, वहां पहुंची पुलिस पर भी पत्थर और लाठी से हमला किया था। बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह रोकने में पुलिस असफल नजर आ रही है।

Leave a Reply

Back to top button