यहां पटरी टूटी, चालक ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान
बिलासपुर। सारबहरा स्टेशन व यार्ड के बीच बिलासपुर से पेंड्रारोड जा रही लोकल ट्रेन के यात्री बाल- बाल बच गए। यहां पटरी बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट चुका था। चालक ने परिचालन के दौरान पटरी के इस खतरे को भाप लिया।
उसने सूझबूझ के साथ तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिससे ट्रेन टूटे पटरी से पहले खड़ी हो गई और सभी यात्रियों की जान बच गई। इस घटना के बाद यात्री दहशत में आ गए। वे इतने घबराए हुए थे कि कुछ ट्रेन में दोबारा चढ़ने से घबरा रहे थे। इधर घटना के बाद से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। यह बड़ी लापरवाही है। कुछ अफसरों के बिलासपुर से घटना स्थल पर पहुंचने की खबर है।

