Thursday, April 9, 2026
Latest:
jabalpur

यश भारत खबर का असर: डीईओ ने दिए जांच के आदेश

छात्रों की संख्या बमुश्किल दस, शिक्षक तीन
जबलपुर प्रतिनिधि।घमापुर स्थित शीतलामाई क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक बालक शाला में व्याप्त विसंगती को लेकर यश भारत द्वारा खबर को प्रमुखता से लिया गया था। यश भारत की इस खबर पर जिला शिक्षा अधिकारी राममोहन तिवारी ने संज्ञान लेते हुए मामलें की जांच के आदेश जारी कर दिए है।
ये था मामला
शीतलामाई स्थित नगर निगम द्वारा संचालित शासकीय प्राथमिक बालक शाला में कहने को तो 70 विद्यार्थियों क ा नाम रजिस्टर में दर्ज है, लेकिन स्कूल में बमुश्किल दस बच्चें ही दिखाई दे जाए तो गनीमत है। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए यहां तीन शासकीय शिक्षक अपनी सेवाए दे रहे है। पूर्व में यह विद्यालय पं भगवानदास शर्मा के नाम से जाना जाता था जहां बच्चों की संख्या भी पर्याप्त हुआ करती थी। लेकिन विद्यालय के आसपास के माहौल के चलते यहां विद्यार्थियों की संख्या लगातार घटती गई। वही दूसरी तरफ यहां पदस्थ शिक्षकों की मौज है। ये शिक्षक यहां समय पर तो रोजाना आ जाया करते है। लेकिन स्कूल में पढ़ाई की जगह गप्प लड़ाते या अपने गृहकार्य करते नजर आते है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply