FEATURED

यशभारत Exclusive: इंटरव्यू में खुल कर बोले “डांसिंग अंकल डब्बू” – पता नहीं भगवान मुझ पर इतना मेहरबान क्यूं है..

कटनी। रातों रात अपने फ्री स्टाइल डांस को लेकर पापुलर हुए डब्बू अंकल का कहना है कि उन्हें खुद नहीं पता भगवान उनपर इतना मेहरबान क्यूं है। बस ईश्वर मुझसे जो करा रहा है मैं करता जा रहा हूं। लोगों का प्यार मेरे साथ है और लोग मेरे डांस को पसंद कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने इस मामूली शौक की वजह से एक दिन में सलमान खान और गोविंदा जैसे फिल्म स्टारों के साथ मंच साझा कर पाऊंगा। यह बात डब्बू अंकल के नाम से फेमस हुए संजीव श्रीवास्तव ने यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी से मुलाकात में कही।

IMG 20180726 WA0065

एक कार्यक्रम के सिलसिले में राजधानी भोपाल पहुंचे संजीव श्रीवास्तव ने बातचीत में कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। यह व्यक्ति का नैसर्गिक गुण होता है। यदि किसी व्यक्ति में कोई कला है तो उसे प्रदर्शित करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए।

IMG 20180726 WA0066

उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अपने परिवार में आयोजित विवाह समारोह में डांस करने के बाद रातोंरात उन्हें इतनी लोकप्रियता मिल जाएगी। उन्होंने मीडिया का आभार मानते हुए कहा कि इस लोकप्रियता के पीछे मीडिया के साथियों का ही योगदान है वरना उनकी कला लोगों तक कैसे पहुंचती।

IMG 20180726 WA0068

डब्बू अंकल मूलत: मध्यप्रदेश के ही विदिशा के रहने वाले हैं और पेशे से प्रोफेसर हैं। डब्बू अंकल की लोकप्रियता इस हद तक लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है कि उन्हें अब तक कई टीवी शो के ऑफर मिल चुके हैं।

IMG 20180726 WA0067

46 साल के डब्बू अंकल को न सिर्फ टीवी शो बल्कि सेलिब्रिटीज भी अपने प्रोजेक्ट के लिए एप्रोच कर रहे हैं। यशभारत से मुलाकात में संजीव श्रीवास्तव कहते हैं कि गोविंदा को वे अपना डांसिंग गुरू मानते हैं। जब उनके साथ मंच साझा करने का मौका मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गोविंदा ने भी उनके डांस की तारीख करते हुए कहा कि मेरे गानों पर परफार्म करना शानदार था।

IMG 20180726 WA0064

डब्बू अंकल विदिशा नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर भी बनाए गए हैं। शीघ्र ही वे नगर निगम के विज्ञापनों और कार्यक्रमों का प्रचार करते दिखेंगे। उन्होंने यह भी बताया है कि रियल्टी शो दस का दम में परिवार सहित शिरकत करने के दौरान फिल्म स्टार सलमान खान ने उनकी तारीफ की और खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए।

उनका डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टïी भी उनसे प्रभावित हुए और आगामी समय में अपनी फिल्म में उन्हें कोई भूमिका देने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Back to top button