jabalpurमध्यप्रदेशमहाकौशल की खबरें

यशभारत में खबर छपते ही उठे मदद के हाथ, बीमार युवती का होगा इलाज, कलेक्टर ने दिए आदेश

जबलपुर। बीमारी से पीड़ित जबलपुर के गढ़ा निवासी 18 वर्षीय युवती रोशनी ठाकुर का अब इलाज हो सकेगा और जल्द ही ठीक होकर रोशनी फिर से अपने परिवार की रौशनी बनेगी । यह सब मुमकिन हो सका यशभारत की खबर के बाद। दरअसल रोशनी गरीब किसी बीमारी से पीड़ित होकर 4 महीने पहले मेडिकल कालेज ने भर्ती हुई थी। जिसे ब्लड की आवश्यकता थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे ब्लड नहीं चढ़ सका डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। मां मजदूरी करके घर चलाती है लॉक डाउन की वजह से वह भी बन्द ऐसे में युवती घर पर ही भगवान भरोसे ठीक होने पर पर मजबूर थी। यह खबर आज ही यशभारत ने प्रमुखता से प्रकाशित की जिसके बाद रोशनी की मदद के लिए हाथ उठे।

कलेक्टर भरत यादव ने खबर का संज्ञान लेकर युवती रोशनी को निःशुल्क ब्लड की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।

वहीं समाजसेवी बलदीप सिंह मैनी ने रोशनी एवं उसके परिवार की हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है।

 

IMG 20200428 WA0027

राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने लिया संज्ञान

खबर के सोशल मीडिया में वायरल होते ही राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने युवती की बीमारी तथा इलाज की जानकारी लेकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

समाजसेवी सौरभ बड़ेरिया ने पूरे इलाज का आश्वासन दिया

इस बीच मेट्रो अस्पताल के संचालक सौरभ बड़ेरिया ने युवती के हर सम्भव इलाज का आश्वासन दिया। उन्होंने युवती की बीमारी के बारे में जानकारी भी ली।

एडवोकेट तथा समाजसेवी ब्रजेश दुबे ने कराया मेडिकल में भर्ती

यश भारत में खबर प्रकाशित होने के बाद गढ़ा क्षेत्रीय निवासी और एडवोकेट ब्रजेश दुबे द्वारा रोशनी ठाकुर को पुनः मेडिकल में एडमिट करा दिया गया। साथ ही डॉक्टर से उसके समुचित इलाज ब्लड की आवश्यकता की जानकारी ली। युवती की बी पॉजीटिव ब्लड की आवश्यकता है। मेडिकल कालेज में उसकी सभी जांच शुरू कर दी गई हैं।

खबर फोटो बबलू रजक

Back to top button