Site icon Yashbharat.com

मौसम विभाग ने फिर दी तीन दिन की चेतावनी, चल सकता है आंधी तूफान

images 12

नई दिल्ली। तूफान को लेकर मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग की डॉक्टर के सथीदेवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली के साथ ही उत्तर और पश्चिमी भारत में तीन दिनों तक तूफान आने, तेज हवा चलने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में धूल भरा तूफान भी आ सकता है। इसकी वजह से गुरुवार और शुक्रवार को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है।

इससे पहले भी मौसम विभाग की चेतावनी पहले भी कई मौकों पर सही साबित हो चुकी है। पिछले 15 दिनों से रह-रहकर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान आ रहा है और यह खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है।

बीते दिनों आए आंधी-तूफान में कई लोगों की जान जा चुकी है और पेड़ों के गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तेज गर्मी की वजह से हवा का दबाव बनना शुरू होता है, जिससे मौसम में अक्सर इस तरह के बदलाव होते हैं।

Exit mobile version