Tuesday, May 19, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

मोदी ने कहा था-गुजरातियों से नफरत करती है कांग्रेस, शशि थरूर ने टि्वटर पर ऐसे दिया जवाब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि उनके दिल में गुजरात और गुजरातियों के लिए प्यार है। उनके बेटे ने भी गुजराती से ही शादी की है। सोमवार को आई थरूर की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस के गुजरात से नफरत वाले बयान पर आई है। पीएम ने सोशल मीडिया के जरिए कहा था कि कांग्रेस पार्टी के मन में गुजरात और गुजरातियों के लिए नफरत भरी हुई है। सोमवार को थरूर ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे बेटे ने हाल में गुजराती से शादी की है, नरेंद्र मोदी जी। हमारे दिल में आपके राज्य और वहां के लोगों के लिए कुछ नहीं, बल्कि प्यार है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply