Thursday, April 9, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

मॉल में आग लगने से 7 झुलसे, करोड़ों का नुकसान

बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर स्थित पाकीजा मॉल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 7 लोग झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान कर्मचारी तीसरी मंजिल पर मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की ।

लेकिन इस दौरान वे कुछ हद तक झुलस गए।चारमंजिला मॉल में लगी इस आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply