katni

मैजिक पलटा-यज्ञ में शामिल होने जा रहे ग्रामीण घायल

बहोरीबंद। बहोरीबंद थाना अतर्गत बाकल बहोरीबंद मार्ग पर आज दोपहर एक अनियंत्रित मैजिक वाहन पलट गया। दुर्घटना में मैजिक में सवार करीब 35 लोग घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बहोरीबंद थाना अन्तर्गत बरही मनंगवा के ग्रामवासी एक मैजिक में सवार होकर ग्राम बाकल में आयोजित यज्ञ में शामिल होने जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर मैजिक वाहन पलट गया। जिससें इसमें सवार 35 लोग घायल हो गए। घायलों का बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है। तीन गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय कटनी रिफर कर दिया है।

गति तेज होने के कारण हुई घटना
जानकारी के अनुसार मैजिक चालक रास्ते में मोड़ के पास से तेज गति से जब गुजर रही थी तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जाता है कि चालक के वाहन तेज गति से चलाने के कारण वह अनियंत्रित हो गया। घायलों में 4 महिलाएं एवं 8 बच्चे शामिल बताए गए है।

Leave a Reply

Back to top button