FEATURED

मेनका गांधी ने मंत्री न बनाए जाने पर दिया यह जवाब

लोकसभा चुनाव में आठवीं बार जीत हासिल कर सांसद बनीं भाजपा नेता मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर जब अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचीं तो लोगों ने फूल, मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह समाज के हर वर्ग का ध्यान रखकर विकास करेंगी और किसी से भी भेदभाव नहीं करेंगी। वहीं, कैबिनेट में जगह न मिलने के सवाल पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘इसका जवाब सुल्तानपुर की जनता से लीजिए।’

जिले की कानून व्यवस्था पर मेनका गांधी ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की है। अगर एसपी अच्छा होगा तो कानून-व्यवस्था भी अच्छी होगी।

बता दें कि, 2014 के चुनाव में पीलीभीत से चुनाव लड़ने वाली मेनका गांधी ने इस बार सुल्तानपुर सीट से जीत हासिल की है। इस तरह वह आठवीं बार संसद पहुंचीं।

उन्होंने कहा कि वह जिले के विकास के लिए अभी से काम करेंगी। जिस गांव या इलाके में काम होना है वहां के लोग पर्ची लिखकर उन्हें दे दें। उन्होंने कहा कि वह सभी का काम करेंगी और किसी से कोई भेदभाव नहीं करेंगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply