Healthफिटनेस फंडा

मेटाबॉलिज्म की कमी है तो शरीर देगा ये संकेत, जरूरी ध्यान रखें

हैल्‍थ डेस्‍क। अगर ऐसी समस्या आपके साथ भी है, तो आपको देरी न करते हुए अपने मेटाबोलिज्म रेट का चेकअप जरूर करा लेना चाहिए।
कई बार देखने में आता है कि लाख कोशिशों के बावजूद भी वजन कम नहीं होता। भले ही खूब एक्सरसाइज की जा रही हो या फिर डाइट प्लान फॉलो हो रहा हो। आखिर क्यों उनके वजन पर इस मेहनत का असर नहीं हो रहा, यह लोगों को समझ नहीं आता। इसका एक कारण शरीर में मेटाबॉलिज्म की कमी भी हो सकता है।

शरीर में दर्द भी आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है। अगर कई दिनों से शरीर के मांसपेशियों में तेज अकड़न य दर्द है तो इसका असर धीरे-धीरे आपके मेटाबॉलिज में भी होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक थायराइड ग्रंथि में गड़बड़ भी हो सकती है, जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म पर गलत असर पड़ता है। इस वजह से व्यक्ति को वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। मेटाबॉलिज्म की अगर कमी है तो हमेशा थकान महसूस होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करेंय़ एक बार में खाने की जगह थोड़ी थोड़ी देर के बाद कुछ हेल्दी खाएं।

कभी कभी बिना कुछ खाए भी आपके पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है। यह मेटाबॉलिज्म की कमी का संकेत हो सकता है। अगर ऐसी समस्या आपके साथ भी है, तो आपको देरी न करते हुए अपने मेटाबोलिज्म रेट का चेकअप जरूर करा लेना चाहिए।

अगर आपको बहुत लंबे समय तक के लिए भूख नहीं लगती है या फिर बहुत कम भूख लगती है, तो यह मेटाबोलिज्म की कमी के कारण भी हो सकता है। मेटाबोलिज्म की कमी हो जाने पर, व्यक्ति को बिल्कुल भी भूख नहीं लगती है। अगर व्यक्ति जबरदस्ती खाना शुरू कर देता है तो उसे भोजन में अरुचि की समस्या भी पैदा हो जाती है। इसके साथ पेट से संबंधित विकार भी उत्पन्न होने लगते हैं।

Leave a Reply

Back to top button