मध्यप्रदेश
मूक-बधिर युवती ने इशारे से बताई होस्टल संचालक की करतूत, गिरफ्तार

भोपाल। बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तरप्रदेश के देवरिया की तरह सरकारी अनुदान प्राप्त राजधानी भोपाल के एक छात्रावास में मूक-बधिर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
छात्रावास संचालक पर यहां रह चुकी एक अन्य दिव्यांग युवती से अश्लील हरकत करने का भी आरोप है। पीड़िता ने जब इशारे की भाषा से अपने साथ हुई ज्यादती का खुलासा किया, तो मामला उजागर हुआ। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उससे सघन पूछताछ की जा रही है।








