Saturday, April 11, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

मुकुल रॉय ने दिया राज्य सभा से इस्तीफा, BJP में जाने की संभावना

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस से निलंबित राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय ने आज सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रॉय ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू से संसद भवन में उनके कक्ष में मुलाकात कर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। रॉय ने नायडू को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कि वह राज्यसभा की सदस्यता से ही नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के सभी पदों को भी छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि  रॉय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। समझा जाता है कि इस घटना के विरोध में रॉय ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अटकलें लगाई जा रही है कि रॉय तृणमूल कांग्रेस छोडऩे के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस बीच रॉय ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली से मुलाकात की है। बनर्जी के बेहद खास रहे 63 वर्षीय रॉय संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में रेलमंत्री रह चुके हैं। तीन अप्रैल 2012 को वह राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply