jabalpur

मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भीड़: आज गरीब रथ में लगेगें अतिरिक्त कोच

जबलपुर नगर संवाददाता । नये साल के कारण अप ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ है जिसमें लंबी वेटिंग से यात्री काफी परेशान हैं ॢटकट विंडो में लंबी लंबी लाईनें लगी हुई हैं खासकर मुंबई व पुणे की यात्रा के लिए जबर्दस्त मारामारी चल रही हैं पमरे द्वारा इस भीड़ को ध्यान मेे रखते हुये आज 2 जनवरी को जबलपुर से रवाना होने वाली गरीब रथ में दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है थर्ड एसी के दो अतिरिक्त कोचों से तकरीबन 140 तक वेटिंग क्लियर हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि जबलपुर से मुंबई के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग ने पैसेंजर का हाल बुरा कर दिया है वेटिंग 150 के पार पहुंच गई है दरअसल जबलपुर से मुम्बई के लिए नियमित ट्रेन नहीं हैं जो चलती हैं वो या तो लंबी दूरी की होती हैं या फिर हफ्ते में 3 या एक दिन ही चलती हैं इस वजह से मुम्बई जाने वाले पैसेंजर की पहली पसंद गरीब रथ ट्रेन है लेकिन इसमें कन्फर्म टिकट मिलना टेढ़ी खीर है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply