

मुंबई के लिए बुमराह ने सुपर ओवर डाला
बॉल | क्या हुआ |
पहली बॉल | राहुल ने 1 रन बनाया |
दूसरी बॉल | पूरन आउट |
तीसरी बॉल | राहुल ने 1 रन बनाया |
चौथी बॉल | हूडा ने 1 रन बनाया |
पांचवीं बॉल | राहुल ने 2 रन बनाए |
छठवीं बॉल | राहुल आउट |
पंजाब के लिए शमी ने सुपर ओवर डाला
बॉल | क्या हुआ |
पहली बॉल | डिकॉक ने 1 रन बनाया |
दूसरी बॉल | रोहित ने 1 रन बनाया |
तीसरी बॉल | डिकॉक ने 1 रन बनाया |
चौथी बॉल | कोई रन नहीं बना |
पांचवीं बॉल | रोहित ने 1 रन बनाया |
छठवीं बॉल | डिकॉक 1 रन बनाकर रन आउट |
आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना सकी पंजाब
मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 177 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब ने 6 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 77 रन की पारी खेली। किंग्स इलेवन को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन मुंबई के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने नहीं बनने दिए।
पंजाब की सधी हुई शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की सधी हुई शुरुआत हुई थी। टीम ने 33 रन पर मयंक अग्रवाल (11) के रूप में पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद क्रिस गेल ने 21 बॉल पर 24 रन बनाते हुए ओपनर राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन की पार्टनरशिप की। उनके अलावा निकोलस पूरन ने भी 12 बॉल पर 24 रन की पारी खेली।
पंजाब की पारी के हाइलाइट्स
ओवर | रन बने | बैट्समैन | बॉलर |
0-5 | 40/1 | राहुल : 21 रन | बुमराह : 1 विकेट |
6-10 | 47/1 | गेल : 24 रन | चाहर : 1 विकेट |
11-15 | 38/2 | राहुल : 24 रन | बुमराह : 1 विकेट |
16-20 | 51/2 | हूडा : 21 रन | बुमराह : 1 विकेट |
डिकॉक की लगातार तीसरी फिफ्टी, सचिन की बराबरी की
मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए उनकी यह लगातार तीसरी फिफ्टी है। ऐसा करने वाले वे सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सचिन ने 2010 में मुंबई के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। इससे पहले डिकॉक ने कोलकाता के खिलाफ 78 और दिल्ली के खिलाफ 53 रन की पारी खेली।
पोलार्ड और कुल्टर-नाइल ने मिलकर 21 बॉल पर 57 रन जड़े
मुंबई ने 6 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। मुंबई ने पावर-प्ले में 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर डिकॉक एक छोर संभाले रहे और उन्होंने चौथे विकेट के लिए क्रुणाल पंड्या (34) के साथ 58 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद आखिर में 12-12 बॉल पर कीरोन पोलार्ड ने 34 और नाथन कुल्टर-नाइल ने 24 रन की सबसे तेज पारी खेली। दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 21 बॉल पर 57 रन की पार्टनरशिप हुई।
शमी और अर्शदीप को 2-2 विकेट
पंजाब के लिए मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। शमी ने हार्दिक पंड्या (8) और सूर्यकुमार यादव को शून्य पर आउट किया। वहीं, अर्शदीप सिंह ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (9) और ईशान किशन (7) को पवेलियन भेजा।