राशि। शुक्र 1 अगस्त 2018 को दोपहर 12.20 बजे सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वह 1 सितंबर को रात 11.15 बजे तक कन्या राशि में ही रहेंगे। यह राशि दैत्यगुरु की नीच की राशि मानी जाती है, जबकि उनकी उच्च की राशि मीन होती है।
वह कला, प्रेम, सौंदर्य, जीवनसाथी और भौतिक सुखों का कारक होते हैं। फिल्म, फैशन, गीत-संगीत, ललित-कलाओं में शुक्र का प्रतिनिधित्व होता है। शुक्र को नैसर्गिक भोगविलास व दांपत्य का कारक भी माना जाता है।
कुंडली में शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति जीवन में घर, वाहन और समस्त सांसारिक सुखों को प्राप्त करता है। वहीं इसके अशुभ प्रभाव से जीवनसाथी से अनबन और भौतिक सुखों में कमी या परेशानियां आती हैं। जानते हैं राशियों पर वह कैसा असर देंगे।
1. मेष- इस राशि वाले लोगों के छठवें स्थान पर शुक्र के आने से मिश्रित फल मिलेंगे। शत्रुता बढ़ सकती है और पार्टनर से विवाद हो सकता है। नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दुर्घटना होने की आशंका है।
2. वृष- आपकी राशि से शुक्र पांचवें स्थान में गोचर कर रहा है, जो हर तरह से लाभ देगा। धन की प्राप्ति, प्रतिष्ठा में वृद्धि, भौतिक सुख बढ़ेंगे। शत्रु पराजित होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं।
3. मिथुन- इस राशि वाले जातकों के लिए शुक्र चौथे स्थान पर गोचर कर रहा है। इसके सकारात्मक लाभ जीवन में दिखेंगे। आर्थिक लाभ मिलेंगे, भोग-विलास की प्रवृत्ति बनेगी। संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे और वाहन सुख मिलेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुकी हुई इच्छा आपकी पूर्ण होगी।
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर तीसरे स्थान पर होने से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको लाभ का योग है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्योदय, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
5. सिंह- शुक्र का गोचर दूसरे स्थान पर होने से धन लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों के लिए यह गोचर लाभदायक होगा परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी, व्यापार में लाभ होगा। नवीन वस्त्र, आभूषण, वाहन आदि खरीद सकते हैं।
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। इस दौरान आपके जीवन में धन व खुशियों का आगमन होगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में नए अवसर आएंगे तथा विदेश की ओर अपना रुख कर सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। अविवाहितों का विवाह होगा। स्त्री जाति से लाभ होगा।
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर आर्थिक खर्च के साथ ही कई फायदे देगा। यह आपके लिए धन लाभ का योग होगा। मित्रों और स्वजनों की तरफ से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आर्थिक उन्नति होगी। भोग-विलास के संसाधनों की प्राप्ति होगी।
8. वृश्चिक- इस राशि वाले जातकों को शुक्र का गोचर 11वें स्थान पर होने से यह आपके लिए आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। शुक्र के इस स्थान परिवर्तन से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। इस दौरान आपको अपने मित्रों और स्वजनों से पूर्ण लाभ होगा। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
9. धनु- शुक्र के गोचर 10वें स्थान पर होने से मानसिक चिंता बढ़ेगी। धन हानि होगी, कार्यक्षेत्र में परेशानी, शत्रु प्रभावी हो सकते हैं। नकारात्मक विचार नहीं आने दें।
10. मकर- शुक्र का नौवें स्थान पर गोचर लाभकारी साबित होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा, प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। विदेश जाने के संभावना बन रही है। नए वस्त्र, आभूषण आदि खरीद सकते हैं। भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
11. कुम्भ- शुक्र का आठवें स्थान पर गोचर अनुसार धन लाभ होगा। पारिवारिक सुख-शांति मिलेगी, संकटों से मुक्ति मिलेगी। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा।
12. मीन- शुक्र के गोचर सातवें स्थान पर होने से मिश्रित फल मिलेंगे। पुराने लंबित सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें। परिश्रम का अपेक्षित नतीजा नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी से विवाद होगा। व्यर्थ की यात्राएं और धन हानि हो सकती है।
-
Aaj Ka Panchang 30 August 2026: 30 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण द्वितीया, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा का समय -
Neelam Stone Wearing Rules: शनि के सबसे शक्तिशाली रत्न नीलम को पहनने के क्या हैं नियम? जानें उंगली, धातु, शुभ राशि और अनुकूलता जांचने का तरीका -
29 अगस्त की रात चंद्रमा का मीन राशि में गोचर; वृषभ, धनु और कुंभ राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, होगा धन लाभ -
सितंबर में शनिदेव लेंगे इन 3 राशियों की कड़ी परीक्षा-जानें मिथुन, सिंह और कन्या राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव -
What Makes Shani Dev Angry: भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वरना रुष्ट हो सकते हैं शनिदेव; जानें शनिवार शाम के अचूक उपाय -
Bhadrapada Month 2026 Rules: 29 अगस्त से शुरू हो रहा भाद्रपद मास; जानें इस पवित्र महीने में क्या खाएं, क्या नहीं और किन नियमों का करें पालन -
रक्षाबंधन 2026: बिना सिर ढके राखी बंधवाना क्यों माना जाता है वर्जित? जानें 3 गांठों का रहस्य और पूजा की सही विधि -
हस्तरेखा शास्त्र: अंगूठे पर बने ये 3 शुभ चिह्न बनाते हैं धनवान और मजबूत, जानें इनका महत्व -
Raksha Bandhan Mehndi: रक्षाबंधन पर हाथों में सजाएं भाई-बहन के प्यार की मेहंदी, देखें इस सीजन के 10 ट्रेंडिंग डिज़ाइन्स -
कजरी तीज पर कुंवारी लड़कियों को कैसे मिलेगी मनचाहे वर की प्राप्ति? जानें व्रत के नियम, शुभ मुहूर्त और अर्घ्य की विधि -
27 अगस्त 2026 का पंचांग: श्रावण पूर्णिमा का व्रत कल, जानिए पंचक का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय -
हेरंब संकष्टी चतुर्थी 2026: 31 अगस्त को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और चंद्रोदय का समय -
साल 2026 का अंतिम चंद्रग्रहण: 28 अगस्त को कुंभ राशि में लगेगा ग्रहण, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वाले रहें सावधान -
चंद्रमा का श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी मानसिक शांति और धन लाभ -
भाई को राखी बांधने से पहले भगवान गणेश को क्यों अर्पित करते हैं रक्षा सूत्र? जानें धार्मिक महत्व व शुभ मुहूर्त -
धागे से स्टाइल स्टेटमेंट तक: राखी बाजार में ज्वैलरी ब्रांड्स की एंट्री, 925 सिल्वर और ब्रेसलेट राखियों का बढ़ा ट्रेंड -
पेरिस की धरती पर गूंजेगा वैदिक मंत्रोच्चार: 5000 वर्ग मीटर में बने BAPS स्वामीनारायण मंदिर का महंत स्वामी महाराज करेंगे उद्घाटन -
Shani Sade Sati Ends: शनि की साढ़ेसाती खत्म होने के बाद बदलते हैं दिन, जीवन में देखने को मिलते हैं ये 4 बड़े बदलाव -
Raksha Bandhan Rules: सगी बहन न हो तो कौन बांध सकता है राखी? जानें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नियम -
रक्षाबंधन 2026: शास्त्रों के अनुसार कैसी होनी चाहिए आपकी राखी? जानें किस रक्षासूत्र का क्या है महत्व
