Site icon Yashbharat.com

मिस्टर इंडिया ने दिए टिप्स

yashbharat mono

जबलपुर। मुंबई (ठाणे) से जबलपुर में 3 दिवसीय दौरे पर आये एमेच्योर शरीर सौष्ठव संघ से जुड़े मिस्टर इंडिया भारत श्रेष्ठ गिरीश सेट्ठी के साथ नगर के भारत केशरी विजेन्द सिंह व तीन राष्ट्रीय निर्णायक ठाणे से विनायक केटकर तथा जबलपुर के देवेन्द्र सरीन एवं धीरज जग्गी आदर्श व्यायाम शाला रांझी में नवोदित खिलाड़ियों को शरीर सौष्ठव खेल की बारीकी से जानकारियां दे रहे हैं। भारत श्रेष्ठ व निर्णायक विनायक केटकर का दिलीप सरीन, आनन्द पटेल, शैलेन्द्र झारिया, राहुल सरीन आदि ने गुलदस्तों एवं पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इन्होंने प्रशंसा जाहिर करते हुए भारत श्रेष्ठ गिरीश सेट्ठी ने कहा कि कोई भी कार्य असंभव नहीं है आगे कहा कि मैं पेशे से सीए हूं। 2010 से मैंने व्यायाम शाला जाना शुरू किया कड़ी मेहनत की और साथ साथ्ज्ञ अपना व्यवसाय भी बढ़ाया ये दोनों कार्य करने में कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई और 2012 में मैने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत उदय का खिताब जीता। अपने वरिष्ठों से सलाह लेते हुए नियमित अभ्यास करता रहा औश्र भारत श्री, भारत श्रेष्ठ के खिताब जीतने में सफल रहा। नवोदित खिलाड़ियों ने बारी बारी से प्रश्न किए इनहोंने उत्तर देते हुए कहा कि आने वला समय शरीर सौष्ठव के लिए बहुत ही अच्छा होगा। किसी भी खेल में महारत हासिल करने के लिए वेटट्रेनिंग अनिवार्य हो गई है। इस अवसर पर नवोदित खिलाड़ी राहुल सरीन, अभिलाष चौधरी, सूर्य प्रकाश स्वामी, अभिषेक मजूमदार, संजय पिल्ले, दशमीत सिंह, दयालू यादव, मनाव ज्योति, लक्की सोनी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version