मुंबई। अमरावती की एक डॉक्टर दंपत्ति ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है, जो बेहद कम देखने को मिलती है। दंपत्ति ने इस महीने 21 अगस्त को अपनी उस बेटी के पहले जन्मदिन पर दो गरीब बच्चों की दिल की जटिल सर्जरी का खर्चा उठाया, जिसकी 4 महीने की उम्र में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
दो बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्चा उठाया
पेशे से गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर उमेश सावरकर और उनकी पैथोलॉजिस्ट पत्नी की कहानी इतनी दर्दभरी है कि किसी के भी आंखों में आंसू आ जाए। पिछले साल दिसंबर में इस दंपत्ति की 4 महीने की बेटी मीरा कि एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मासूम बेटी की मौत के बाद भी डॉक्टर दंपत्ति ने बड़ा दिल दिखाते हुए अंगदान का फैसला किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वो अपने कलेजे के टुकड़े का अंगदान नहीं कर सके। 4 महीने की मासूम बेटी को खोने के दर्द से उबरने के लिए उन्होंने दो गरीब बच्चों की दिल की सर्जरी का खर्चा उठाने का फैसला किया।
इसके बाद जरूरतमंद बच्चों को ढूंढने की शुरुआत हुई। पिछले तीन महीने से ये दंपत्ति उन बच्चों को ढूंढ रही थी, जिनके दिल में छेद था। ये तलाश उन्हें अमरावती के श्री संत अच्युत महाराज हार्ट हॉस्पिटल लेकर आई। यहां उन्हें साढ़े चार साल की पायल और पांच साल का अश्वशील धवाले मिला। इन दोनों बच्चों के दिल में छेद था। पैदाइशी दिक्कत होने के बाद भी इन बच्चों की सर्जरी नहीं हो पा रही थी, क्योंकि इसके लिए जरूरी पैसे इनके परिवार के पास नहीं थे।
पायल के पिता मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं। ऐसे में उनकी हैसियत इतनी नहीं थी कि वो बच्ची का ऑपरेशन करा पाते। इसलिए पिछले एक साल से उसकी सर्जरी नहीं हो पा रही थी। ठीक उसी तरह धवलशील की भी सेहत भी इस वजह से गिर रही थी। लगातार इंफेशन की वजह से वो थका-थका सा रहता था औऱ पढ़ाई में भी ध्यान नहीं लगा पा रहा था। ऐसे में उसे भी सर्जरी की जरूरत थी।
सर्जरी के बाद भी बच्चों का हाल-चाल लेती है दंपत्ति
ऐसे में डॉक्टर दंपत्ति इनके लिए फरिश्ता बनकर आई। पायल की सर्जरी के दिन डॉक्टर दंपत्ति ने उसे लाने का पूरा इंतजाम किया। सर्जरी के बाद पायल का परिवार काफी खुश है कि उनकी बेटी को वक्त रहते इलाज मिल गया और अब उसकी जान बच जाएगी। सर्जरी के बाद भी डॉक्टर दंपत्ति पायल का हाल-चाल जानते रहते हैं।
चार महीने की बेटी को खोने वाले डॉक्टर उमेश का कहना है कि, “ये काम करके उन्हें बहुत सुकून मिला। हम अपनी जिंदगी पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। ये अलग बात है कि 4 महीने की मासूम बेटी मीरा को खोने के दर्द की भरपाई कोई चीज नहीं कर सकती है, लेकिन जब इन मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखते हैं तो अपना दर्द कुछ देर के लिए भूल जाते हैं।”
दो बच्चों की हार्ट सर्जरी कराने के अलावा डॉक्टर दंपत्ति उस सड़क दुर्घटना के मामले पर भी नजर बनाए रखते हैं। जिसमें उनकी बेटी की मौत हो गई थी। इस केस में उस ड्राइवर को 45 दिन पहले ही जमानत मिल गई है, जिससे इनकी कार की टक्कर हुई थी।
-
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: 1 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय कटनी में लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 70+ बुजुर्गों का बनेगा आयुष्मान कार्ड -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें, घर आ सकती है दरिद्रता; जानें कब है सर्वपितृ अमावस्या -
WhatsApp पर कीं ये 6 गलतियां तो permanent बैन हो सकता है अकाउंट, जानें बचाव के आसान टिप्स -
Google Photos में आ रहे हैं ये 5 धमाकेदार AI फीचर्स: रेडैक्ट टूल, AI वार्डरोब से लेकर जेमिनी स्पार्क तक, जानें सबकुछ! -
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े राजयोग, 31 तारीख को गुरु का सिंह में महागोचर; जानें किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत -
Number of Stairs in Vastu: वास्तु में क्यों माना जाता है सीढ़ियों की विषम संख्या को शुभ? जानें 5, 7, 11 सीढ़ियों का नियम -
अशोक सिंघल जन्म-शताब्दी: पीएम मोदी ने लिखा विशेष आलेख, बोले-“अयोध्या में राम मंदिर देखकर आज सबसे अधिक प्रसन्न होते अशोक जी” -
दिल्ली: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़ कांड गरमाया, केजरीवाल बोले– “एक तरफ PM रील्स बना रहे, दूसरी तरफ मंत्री थप्पड़ मार रहे” -
कश्मीर: करनाह में बेकाबू होकर खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती -
PPO F35 Series: 5 अक्टूबर को भारत में हो सकती है एंट्री, 8000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे की लीक रिपोर्ट -
नेल एक्सटेंशन के बाद भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पानी की तरह बह जाएंगे पैसे -
भारत बनाम वेस्टइंडीज: दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में, सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया -
Insurance Rules: बीमाधारकों की बल्ले-बल्ले-मिस-सेलिंग और महंगे प्रीमियम पर IRDAI का बड़ा वार, बदल जाएंगे इंश्योरेंस के नियम -
हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर क्रॉस (X) का निशान शुभ या अशुभ? जानें हर पर्वत का सटीक प्रभाव -
बॉलीवुड पर Income Tax का शिकंजा: विदेशों में फंड ट्रांसफर को लेकर रकुल प्रीत सिंह, वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज पर छापेमारी -
सुशांत सिंह राजपूत केस: बहन श्वेता के नए दावों से फिर गरमाया मामला, दिशा सालियान केस में CBI जांच तेज -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरने से गई जान; कमरे से मिला इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर -
धरमजयगढ़ के कोयलर में बस और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत, 30 यात्री घायल -
जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी; मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा समेत 4 की दर्दनाक मौत -
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित
