मिलिए छत्तीसगढ़ के ‘योगी आदित्यनाथ’ से, तस्वीर देखकर हो जाओगे हैरान!

duplicate yogi

राजनांदगांव। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले वे डॉ रमन सिंह के साथ पर्चा उनका पर्चा दाखिल कराने जिला निर्वाचन कार्यालय भी पहुंचे। योगी की सभा के दौरान यहां जमकर हिंदुत्व के नारे लगते रहे, वहीं भगवा वस्त्र घारण किए हुए एक शख्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
duplicate yogi


यह शख्स हू-ब-हू योगी आदित्यनाथ की तरह ही नजर आ रहा था। योगी आदित्यनाथ के इन हमशक्ल का नाम राजेश चोपड़ा है जो बालोद के रहने वाले हैं। चोपड़ा योगी के बड़े समर्थक हैं और उनकी जनसभाओं के दौरान कई बार नजर आ चुके हैं।

चोपड़ा ने योगी की तरह ही भगवा वस्त्र धारण किया था। शक्ल और कद काठी में समानता के साथ ही चोपड़ा ने हाथ की कलाई में जो घड़ी पहनी थी, वह भी हू-ब-हू योगी आदित्यनाथ की घड़ी की ही तरह थी। चोपड़ा के बातचीत का तरीका और हावभाव भी पूरी तरह योगी आदित्यनाथ से मेल खाता है। भीड़ के दौरान बहुत से लोग चोपड़ा को ही योगी आदित्यनाथ समझ कर उनसे आशीर्वाद लेते भी नजर आए।

इसे भी पढ़ें-  अमित शाह की हुंकार: पुलिस की सेवा सबसे कठिन, 2029 तक पंजाब से ड्रग्स माफिया को उखाड़ फेंकने का संकल्प