मास्क और सेनेटाइजर आवश्यक वस्तुओं में शामिल, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

images 2020 03 28T231629.533

भोपाल। Coronavirus in Madhya Pradesh भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं की सूची में मास्क (2 एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क और एन-95 मास्क) और हैण्ड सेनिटाइजर को भी 30 जून, 2020 तक के लिये शामिल किया गया है। प्रमुख सचिव खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण शिवशेखर शुक्ला ने सभी कलेक्टर्स को लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

शुक्ला ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के व्यापारियों को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम 1980 के प्रावधानों से पत्र/एसएमएस/व्हाटस एप के माध्यम से अवगत कराकर आवश्यक वस्तुओं की सामान्य उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये जायें।

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी करें। जमाखोरों के विरूद्ध निरीक्षण एवं छापे के माध्यम से सुसंगत प्रावधानों के तहत कठोर कार्यवाही करें। डिब्बाबंद वस्तुएँ निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर विक्रय नहीं होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-  West Bengal Train Accident: चलती ट्रेन से गुटखा थूकने की कोशिश युवक को पड़ी भारी, ट्रैक के खंभे से सिर टकराने से हुई दर्दनाक मौत