मालदीव: इमरजेंसी पर रिपोर्टिंग कर रहे 2 भारतीय पत्रकार गिरफ्तार

male indian journalistr

इंटरनेशनल डेस्क। मालदीव में राजनीतिक संकट की रिपोर्टिंग कर रहे दो भारतीय पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही पत्रकार एएफपी न्‍यूज एजेंसी के लिए काम करते हैं। मालदीव में राजनीति संकट के चलते सरकार ने आपातकाल का ऐलान किया है. राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद वहां पर आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

गौरतलब है कि सरकार ने 15 दिन के लिए इमरजेंसी का ऐलान किया है. इस आदेश के बाद सुरक्षाकर्मियों को किसी भी संदिग्‍ध को गिरफ्तार करने की अतिरिक्‍त ताकत मिली है. सरकार संसद को पहले ही सस्‍पेंड कर चुकी है. साथ ही राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन पर महाभियोग लाने के सुप्रीम कोर्ट के किसी भी कदम को रोकने के लिए सेना को आदेश दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद नशीद के खिलाफ ट्रायल को असंवैधानिक करार दिया था. इसके अलावा विपक्ष के नौ सांसदों को रिहा करने का आदेश भी जारी किया था. इसके चलते सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच तकरार बढ़ गई थी।

इसे भी पढ़ें-  IND vs NZ 3rd T20: अभिषेक-वैभव का तूफान-5 ओवर में 100 रन ठोक भारत ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', ध्वस्त हुए बरसों पुराने कीर्तिमान