मार्क जुकरबर्ग को टीएमसी ने लिखा पत्र, कहा- बीजेपी के प्रति झुकाव साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत

facebook

नई दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस (ञ्जरूष्ट) ने फेसबुक (स्नड्डष्द्गड्ढशशद्म) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के समक्ष भाजपा (क्चछ्वक्क) के प्रति कथित झुकाव का मामला उठाते हुए दावा किया कि इस मामले में सार्वजनिक तौर पर कई सबूत मौजूद हैं. पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने जुकरबर्ग को लिखे पत्र में उनके साथ पहले की मुलाकात का जिक्र भी किया, जिसमें इनमें से कुछ मामलों को उठाया गया था.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि ओ ब्रायन ने जुकरबर्गे से अक्टूबर 2015 में मुलाकात की थी.ओ ब्रायन ने कहा, ‘भारत की दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) को भारत के 2014 और 2019 चुनाव में फेसबुक की भूमिका को लेकर गंभीर चिंताएं हैं.’

उन्होंने लिखा, ‘भारत के राज्य पश्चिम बंगाल में चुनाव होने में करीब कुछ ही महीने पहले, आपकी कम्पनी के हाल ही में बंगाल में फेसबुक पेज और अकाउंट्स को ब्लॉक करना भी फेसबुक और भाजपा के बीच संबंध की ओर इशारा करता है. फेसबुक के वरिष्ठ प्रबंधन के आंतरिक ज्ञापन सहित सार्वजनिक तौर पर कई ऐसे सबूत मौजूद हैं, जो पक्षपात साबित करने को काफी हैं.’

इसे भी पढ़ें-  IPL 2027: एमएस धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब चेन्नई सुपर किंग्स में संभालेंगे 'मेंटर' की नई जिम्मेदारी