EntertainmentLatestमनोरंजन

मार्केट बिकने लगे ‘तैमूर’ डॉल्स, सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड डेस्‍क। सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर इंटरनेट पर छाए रहते हैं। सैफ-करीना ने तैमूर को कभी मीडिया से छुपाया नहीं बल्कि हमेशा उन्हें मीडिया क्लिक्स के लिए आगे किया है। तस्वीरों के लिए स्माइल देने, पोज देने और सभी को हंसते हुए देखना अब तैमूर सीख चुके हैं। तैमूल की पॉपुलेरिटी अब इतनी बढ़ गए है कि उनके लुक के डॉल्स भी मार्केट में बिकने लगे हैं। एक टॉय इन दिनों मार्केट में खूब बिक रहा है और इसे बनाने वाले ने तैमूर के लुक को बहुत बारीकी से खिलौने के रूप में ढाला है। वही आंखें, वैसे ही बाल और कपड़े भी तैमूर जैसे।

तैमूर के फैन क्लब में इस टॉय की तस्वीर वायरल हो रही है और बताया जा रहा है कि यह टॉय केरल के किसी मार्केट में मिल रहा है। इस टॉय को बहुत अच्छी तरह पैक किया है और इसे तैमूर का नाम भी दिया गया है।

ट्विटर यूजर्स अश्विनी यार्दी ने तैमूर का यह फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इस बीच केरल में खिलौने की दुकान में …’।

तैमूर पटौदी परिवार की हर पार्टी की शान होते हैं।


20 दिसंबर, 2016 को जन्में तैमूर हमेशा से ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनकी कैंडिड तस्वीरें भी मिनटों में इन्टरनेट पर वायरल हो जाती है।



तैमूर के अलावा शाहिद कपूर के बच्चे मिशा और ज़ैन, सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया, करण जौहर के बच्चे यश और और रूही भी पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं।अब वो दिन दूर नहीं जब, इन स्टार किड्स के टॉयज भी मार्केट में उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Back to top button