Wednesday, April 8, 2026
Latest:
katniLatest

माफिया के नाम पर आमजन तथा BJP के लोगों को परेशान कर रही प्रदेश सरकार -भाजपा

कटनी।  मध्यप्रदेश में जबसे कमलनाथ की सरकार अस्तित्व में आई है, तभी से दुराग्रहपूर्ण तरीके से विभिन्न प्रकार की अनुचित कार्यवाहियां की जा रही हैं।

IMG 20200124 WA0049

कभी अतिक्रमण के नाम पर, तो कभी माफिया उन्मूलन के नाम पर, कांग्रेस की सरकार या तो अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान कर रही है या फिर आम जनता के बीच भय का वातावरण पैदा कर भ्रष्टाचार के नये-नये तरीके निकाल रही है। भाजपा के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत कटनी में कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन घेराव करते उक्त उद्गार भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व महापौर प्रभात साहू ने व्यक्त किये।

IMG 20200124 WA0029

माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई के नाम पर आम जनता तथा भाजपा जनों को प्रताड़ित करने के आरोप को लेकर नेताओं ने कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया।

IMG 20200124 WA0028

जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि, प्रदेश भर में माफिया के नाम पर जो कार्यवाही हो रही है, उसमें कांग्रेस से जुड़े लोगों के अवैध अतिक्रमण छोड़े जा रहे हैं, जबकि भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा वैध कागज दिखाएं जाने के बावजूद उनके निर्माण तोड़े जा रहे हैं।

IMG 20200124 WA0047

 

विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि मध्यप्रदेश में माफिया के विरूद्ध कार्यवाही चले, लेकिन हमें इस कार्यवाही में भारी पक्षपात पर आपत्ति है।

विधायक प्रणय पांडे ने कहा कि हमारी मांग है कि कार्यवाही करने से पहले सरकार पूरे प्रदेश के माफियाओं की सूची सार्वजनिक करे, यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो उसकी नियत में खोट है। इसलिए भाजपा ने अपने स्तर पर सभी जिलों में अवैध निर्माणों की सूची बनाना प्रारंभ कर दी है। इस दौरान पाया गया है कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता साल भर से बड़े पैमाने पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने में जुटे हुए हैं।

IMG 20200124 WA0052

पूर्व मंत्री अलका जैन ने कहा कि नागरिकों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने की मंशा से घर-घर जो नोटिस बांटे जा रहे हैं, उनकी छाया प्रतियां भी हम एकत्रित कर रहे हैं। यह सूची और फर्जी नोटिस भी भाजपा सार्वजनिक करेगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने कहा कि सीएए के विरोध के नाम पर सरकार के मुखिया खुलेआम संविधान की अवमानना कर रहे हैं और ऐसा करने वालो को प्रश्रय देते हुए कानून व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही कर रहे हैं।

IMG 20200124 WA0048

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने कहा कि  आनन्दहाल ही में सागर के दलित युवक श्री धनप्रसाद अहिरवार को जिंदा जलाए जाने के मामले में सरकार ने तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही नहीं की, साथ ही उसका इलाज भी व्यवस्थित नहीं कराया गया। आज धनप्रसाद का परिवार अपराधियों से डरा-सहमा है और उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हमारी मांग है कि उसे जिंदा जलाने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही हो और परिवार के जीवनयापन की समुचित व्यवस्था सरकार करे। सभा को मंचासीन सभी वक्ताओं ने सम्बोधित किया। धरना प्रदर्शन एवं सभा का संचालन भाजपा नेता ललित जायसवाल ने किया उपरांत महामहिम राज्यपाल को

IMG 20200124 WA0025

कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमे मांग की गई कि मुख्यमंत्री महोदय को निर्देशित कर माफियाओं की सूची सार्वजनिक कराने, आम आदमी को सरकारी भय से बचाने, अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कराने और भाजपा कार्यकर्ताओं का दमन रूकवाने की कृपा करें।

भाजपा के धरना प्रदर्शन घेराव में जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, मुख्यवक्ता जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे गुड्डू, पूर्व अध्यक्षगण रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, पीताम्बर टोपनानी, पूर्व विधायक अलका जैन,महामंत्री उदयराज सिंह,हरिशंकर गर्ग,अजित महोबिया, वरिष्ठ नेता सतीश तिवारी, राजेश चौरसिया, भावना सिंह, सीमा जैन सोगानी, बेबू चौदहा, गीता गुप्ता, अर्पित पौद्दार,सपना सरावगी, मृदुल द्विवेदी, मिट्ठूलाल जैन, संतोष जायसवाल, सुभाष पटेल,पूजा देवी सिंह,ललित जायसवाल,आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी मंडल अध्यक्षगण प्रशान्त राय, जयवंत सिंह चौहान, अंकुर ग्रोवर, मनीष मिश्रा, प्रमोद सोनी, श्रीकांत चतुर्वेदी, रवि पांडे,नितिन पाण्डे, संदीप दुबे, रामजश तिवारी, सुनील गुप्ता, कमलेश सेन, सतीश नायक, मयंक कंदेले, अभिषेक ताम्रकार, रंगलाल पटेल, दिनेश गुप्ता बहोरीबंद, चेतन हिंदुजा, रमेश सोनी, शिब्बू साहू, धीरेंद्र सिंह, मीना कश्यप, ऋचा गेलानी, शमीम बानो, सुभद्रा सोनी, सत्यव्रत त्रिपाठी, रूकमणी बर्मन, घनश्याम चावला, शैलेश तिवारी, बब्बी शर्मा, मयंक गुप्ता, यज्ञदत्त मिश्रा,संतोष द्विवेदी, आशीष कंदेले, गौरीशंकर पटेल, ललित गुप्ता, डब्बू रजक, रामू साहू, विजय दुबे, ओमकार मिश्रा, भरत सिंह लोधी, अज्जू सोनी, मौसम सिंह रौहेल, संजय पटेल, नर्मदा सोनी,पार्थ दुबे, विष्णु शंकर मिश्रा, अनूप बाला श्रीवास्तव, अरशद मंसूरी,अवकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply