वेब डेस्क। भीमा-कोरेगांव में इस साल जनवरी में भड़की हिंसा मामले की जांच कर रही पुणे पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। पुणे की एक स्थानीय अदालत में पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में गिरफ्तार पांच में से एक आरोपी के घर से ऐसा पत्र बरामद हुआ है, जिससे संकेत यह मिलते हैं कि यहां राजीव गांधी की हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची गई थी। पुलिस का यह भी दावा है कि इनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे।
इन पांचों को भीमा-कोरेगांव में 1 जनवरी, 2018 को भड़की हिंसा से ठीक एक दिन पहले 31 दिसंबर, 2017 को आयोजित यलगार परिषद के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। उन पर प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवाद) से जुड़े होने और विवादास्पद पर्चे बांटने तथा नफरत फैलाने वाले भाषण देने का आरोप है। उन्हें पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गुरुवार को उन्हें यहां अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अभियोजक

