Latest

मां को सब्जी लेते देख रही मासूम की गर्दन खिड़की में फंसी, मौत

उज्जैन। सिंधी कालोनी में शुक्रवार दोपहर मां को सब्जी लेते हुए कमरे की खिड़की से झांक रही साढ़ तीन साल की मासूम की गर्दन खिड़की में फंस गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला कमरे में लौटी तो बेटी अचेत मिली।

नीलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम किया है। टीआइ रवींद्र यादव ने बताया कि मुज्जफरपुर निवासी अजयराज व सिंधी कालोनी में झूलेलाल बेकरी पर काम करता है। परिवार सहित वह बेकरी के ऊपर बने कमरे में ही रहता था। शुक्रवार दोपहर अजय बेकरी पर काम कर रहा था। उसकी पत्नी रानी नीचे सब्जी लेने चली गई थी।

इस दौरान अजय की साढ़े तीन साल की बेटी दिव्यांशी डेढ़ वर्षीय भाई के साथ कमरे में खेल रही थी। मां के नीचे जाने के बाद दिव्यांशी ने बाल्टी उलटी कर खिड़की के पास रखकर उस पर खड़ी होकर मां को देख रही थी, बाल्टी फिसल गई और बालिका की गर्दन खिड़की की जाली में फंस गई। बालिका को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Back to top button