रीवा। मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। अब से पहले तक मरीजों के परिजनों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आती थी। आज अस्पताल के स्टाफ के साथ हुई मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला डॉक्टर वार्ड बॉय को चांटा मारते हुए दिखाई दे रही है। समाचार लिखे जाने तक ना तो किसी प्रकार की जांच के आदेश हुए थे, ना पुलिस थाने में एफआईआर और ना ही किसी प्रकार की शिकायत सामने आई है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जूनियर डॉक्टर ने वार्ड बॉय को मारा थप्पड़,बताया जा रहा है वार्ड बॉय मरीज को भर्ती करने के लिए आग्रह कर रहा था लेकिन महिला डॉक्टर भड़क गई pic.twitter.com/dBuh2axxsc
— Satya Vijay Singh (@SatyaVijaySin20) August 13, 2021












