महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत पर बड़ी कार्रवाई, पंजाब सरकार ने छीना DSP पद

mcms 16

नई दिल्लीः पंजाब सरकार ने डिग्री विवाद उठने के कारण महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनसे डीएसपी पद वापस ले लिया है। हरमनप्रीत की स्नातक की डिग्री फर्जी पाई गई है जिसके चलते सरकार ने यह कड़ा फैसला लिया। सूत्रों के अनुसार, उन्हें कॉन्स्टेबल की नौकरी मिल सकती है।
Harmnpriy

हरमनप्रीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने के लिए रेलवे ने नौकरी दी और उसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी भी बनाया गया था। पंजाब के मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत कौर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से एक मार्च को पंजाब पुलिस में डीएसपी बनाया गया था।

 

Harmanpreet

अब पंजाब पुलिस ने हरमनप्रीत को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उनकी शिक्षा मात्र 12वीं तक है, ऐसे में सिर्फ कॉन्स्टेबल की नौकरी मिल सकती है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय में तैनात अधिकारी की माने तो मौजूदा शैक्षिक योग्यता के हिसाब से हरमनप्रीत कौर को डीएसपी की रैंक नहीं दी जा सकती।
Harmanpreet
हरमनप्रीत पर आरोप था कि उन्होंने नौकरी पाने के लिए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के नाम की फर्जी ग्रेजुएशन डिग्री प्रस्तुत की। मामले में पंजाब पुलिस ने यूनिवर्सिटी के विजिलेंस विभाग से गोपनीय जांच कराई थी। इस जांच के दौरान सामने आया कि हरमनप्रीत कौर की ग्रेजुएशन की डिग्री का चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ में रिकॉर्ड नहीं है।

इसे भी पढ़ें-  आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका: अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, ₹2 से ₹6 प्रति लीटर तक महंगा हुआ दूध

Leave a Reply