महाराष्ट्र: सरकार गठन की उम्मीद में आज सोनिया से मिलेंगे पवार, कांग्रेस की शिवसेना संग भी बैठक

shivsena 3 81 5
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर अबतक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। रविवार को दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ भी अहम बैठक होने वाली थी, जोकि टल गई। बताया जा रहा है कि यह बैठक सोमवार को होगी। वहीं दूसरी ओर सोमवार को ही कांग्रेस की शिवसेना के साथ भी बैठक होनी है।

इस बीच रविवार की शाम एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पुणे स्थित आवास पर पार्टी की कोर कमिटी की बैठक गई। इस बैठक में सरकार गठन को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। अब, सबकी नजर सोमवार को होने वाली बैठकों पर है।

बताया जा रहा है कि पवार और सोनिया के बीच बैठक के बाद राज्य में नई सरकार के गठन के बारे में अंतिम मुहर लग सकती है। चर्चा है कि तीनों पार्टियों यानी शिवसेना-राकांपा और कांग्रेस के बीच मंत्रालयों को लेकर न्यूनतम साझा पत्र तैयार हो चुका है।

बैठक के बाद एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म होना चाहिए और वैकल्पिक सरकार का गठन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बैठक में अगला निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  भारत-पाक बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका: श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ लाइन के दो पिलर उड़े; ISI और आतंकी शहजाद भट्टी नेटवर्क पर संदेह

Leave a Reply