Latest

महाराष्ट्र: थोड़ी देर में कांग्रेस-एनसीपी की प्रेस कॉफ्रेंस, राउत बोले- हम बुरे ही ठीक हैं

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अटकलें जारी हैं। यहां रोजाना राजनीतिक गणित पल-पल बदल रहा है। इसी बीच आज कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुबह 10 बजे संयुक्त प्रेस कांफ्रेस करने वाली है जिसमें सरकार गठन को लेकर चर्चा हो सकती है। यह जानकारी एनसीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दी।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि कांग्रेस-एनसीपी के नेता शिवसेना नेतृत्व के साथ शुक्रवार को मुंबई में बैठक करेंगे। जिसके बाद सरकार गठन को लेकर घोषणा की जा सकती है। चव्हाण ने कहा, ‘हमने बातचीत पूरी कर ली है। हमने कई मुद्दों का समाधान कर लिया और शिवसेना नेतृत्व फोन के जरिए हमारे संपर्क में है।’

राज्य में किसी भी क्षण सरकार
वहीं शिवसेना ने सामना में कहा कि महाराष्ट्र में पिछले 21 दिनों से चल रही अस्थिरता जल्द समाप्त होगी। किसी भी क्षण राज्य में सरकार बनाई जा सकती है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ये तीनों दल एक साथ मिलकर स्थिर व मजबूत सरकार देंगे, ऐसा विश्वास कांग्रेस एनसीपी आघाड़ी के नेताओं ने दिल्ली में आयोजित पत्रकार परिषद में जताया। सरकार बनाने को लेकर आवश्यक मुद्दों पर आगामी दो-तीन दिन तक चर्चा जारी रहेगी, ऐसी जानकारी कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण व राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने संयुक्त पत्रकार परिषद में दी।

हम बुरे ही ठीक हैं
शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट के जरिए कहा कि हम बुरे ही अच्छे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम बुरे ही ठीक हैं। जब अच्छे थे तब कौन सा मेडल मिल गया था।’

Leave a Reply

Back to top button