Latest

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 20 की मौत, 100 घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के बाद करीब 50 घर चपेट में आ गए हैं। अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है। 20 से अधिक लोगों को बचाया गया है। पूरा गांव जमींदोज हो गया है। 100 से अधिक लोग दबे थे, जिनमें से 75 को बचा लिया गया है। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।

रायगढ़ पुलिस ने बताया है कि पुलिस और जिला प्रशासन के 100 से अधिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। एनडीआरएफ, स्थानीय लोगों और कुछ गैर सरकारी संगठनों से मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौके पर पहुंचे हैं और राह तथा बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं।

Read Weather Latest Updates with IMD Alerts

वीडियो। गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है। देखिए गिर सोमनाथ के सूत्रपाड़ा इलाके का वीडियो, जहां भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

Back to top button