महाराष्ट्र: अजित पवार ने दिया इस्तीफा, दोपहर 3,30 बजे फडणवीस दे सकते है त्यागपत्र
मुंबई। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में पूरी राजनीतिक तस्वीर बदलती दिख रही है। कोर्ट ने कहा है कि कल शाम 5 बजे तक बहुमत परीक्षण हो जाना चाहिए। जानिए कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली से महाराष्ट्र तक चल रही सियासी हलचल का हर अपडेट…
अजित पवार का इस्तीफा
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एबीपी न्यूज के मुताबिक अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दोपहर 3.30 बजे इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री फडणवीस मीडिया को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
ANI
✔
@ANI
Mumbai: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis to address the media at 3.30 pm today.
View image on Twitter
658
2:19 PM – Nov 26, 2019
Twitter Ads info and privacy
229 people are talking about this
शरद पवार से मिले अजित पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मुलाकात हुई है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान अजित पवार से शरद पवार ने कहा कि माफ कर दिया अब वापस आ जाओ। इतना ही नहीं शरद पवार ने अजित पर तल्ख होते हुए कहा कि इस्तीफा दो या कल विधानसभा से बाहर रहो।

