Sunday, May 10, 2026
Latest:
FEATURED

महंगी हुई रसोई गैस, सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर्स के इतने बढ़े दाम

नई दिल्ली। जून का महीना लगते ही आम आदमी की जेब पर बोझ भी बढ़ गया है। देश की तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है जिसके बाद आम आदमी के किचन के बजट पर प्रभाव पड़ेगा।

इंडियान ऑइल द्वारा 1 जून को गैस सिलेंडर्स के दामों में बदलाव किया गया है जिसके बाद सब्सिडी वाला सिलेंडर जहां 1.23 रुपए महंगा हो गया है वहीं बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ गई है।

इसके बाद दिल्ली में जहां सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर अब 497.37 रुपए में मिलेगा वहीं मुंबई में इसके दाम 495.09 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में इसकी कीमत 500.52 रुपए और चेन्नई में 485.25 रुपए होगी।

अगर बात बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की करें तो दिल्ली में इसके दाम 737.50 रुपए हो गए हैं वहीं मुंबई में 709.50, कोलकाता में 763.50 और चेन्नई में 753.00 रुपए हो गए हैं।

इससे पहले 1 मई इंडियन ऑइल ने सब्सिडी और गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर्स के दाम बढ़ाए थे। तब से लेकर 31 मई तक सब्सिडी वाला सिलेंडर दिल्ली में 496.14 रुपए मिल रहा था।

वहीं बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 31 मई तक 712.50 रुपए मिल रहा था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply