FEATUREDLatest

मशहूर गायक सोनू निगम पर हमला, शिवसैनिकों (उद्धव गुट) पर आरोप

मशहूर गायक सोनू निगम पर आज शाम चेंबूर में शिवसैनिकों (उद्धव गुट) ने हमला कर दिया। निगम को चेंबूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनू निगम का आज चेंबूर में म्यूजिक कंसर्ट था। तभी शिवसेना (उद्धव गुट) विधायक प्रकाश फातेपार समर्थकों के साथ पहुंचे और सोनू निगम की जबरदस्त पिटाई कर दी। पिटाई में सोनू निगम का साथी रब्बानी भी घायल हो गया है। हमले की वजह अभी मालूम नहीं पड़ी है।

एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सिंगर और उनके भाई पर यह हमला हुआ है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि सोनू निगम सुरक्षित हैं। उनके भाई को काफी चोट लगी हैं। सोनू निगम का कहना है कि उनके बॉगीगार्ड ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया।

Back to top button