Saroj Khan Dies of Cardic Arrest: मशहूर कोरियोग्राफर Saroj Khan का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में निधन हो गया। सांस की शिकायत की वजह से कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल में भर्ती हुईं Saroj Khan का आज शुक्रवार तड़के 1.52 बजे दिल का दौरा (Cardiac Arrest) पड़ने से निधन हो गया है। सरोज खान मधुमेह और संबंधित बीमारी से पीड़ित थी। सरोज खान के निधन से बॉलीवुड को एक और झटका लगा।
71 वर्षीय Saroj Khan का कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया गया था जो निगेटिव आया था। 24 जून को सरोज खान के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि उनकी हालत में सुधार हुआ है और उन्हें शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी, लेकिन गुरुवार देर रात उनकी तबीयत खराब हुई और इसके बाद दिल का दौरा पड़ा।








