मनीष सिसाेेदिया का एलजी को ट्वीट, ‘आप के वेटिंग रूम में बैठे हैं सीएम और तीन मंत्री’

kejriwal

नई दिलली। तीन लेयर में एलजी आवास की बेरिकेडिंग की गई है. एलजी आवास तक पहुंचने के सभी रास्‍तों को सील कर दिया गया है. दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी मांगों को लेकर सोमवार शाम से ही उपराज्‍यपाल के आवास पर धरने पर बैठे हुए हैं. आप नेताओं के इस तरह पूरी रात एलजी आवास पर धरने को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. तीन लेयर में एलजी आवास की बेरिकेडिंग की गई है. एलजी आवास तक पहुंचने के सभी रास्‍तों को सील कर दिया गया है.

मनीष सिसाेेदिया का एलजी को ट्वीट, 'आप के वेटिंग रूम में बैठे हैं सीएम और तीन मंत्री'

इसी बीच दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसाेेदिया ने ट्वीट कर कहा है, “गुड मॉर्निंग एलजी सर, दिल्‍ली के सीएम और तीन मंत्री आप के वेटिंग रूम में कल शाम से आपका इंतजार कर रहे हैं. हमें उम्‍मीद है कि आप अपने व्‍यस्‍त समय से आज हमें थोड़ा समय देंगे और हमारी तीनों मांगों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. तब तक हम आपका यहीं पर इंतजार करेंगे.”

 

View image on Twitter

केजरीवाल अपने मंत्रियों समेत सोमवार शाम से एलजी आवास पर डट गए हैं. उन्होंने एलजी अनिल बैजल के सामने कुछ मांगें रखी हैं और कहा है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक वह वहां से नहीं हटेंगे.

उपराज्यपाल के आवास में ‘धरना’ देने से पहले अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘हम चारों मैं, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सतेंदर जैन और गोपाल राय ने एलजी से मुलाकात कर कुछ मांगें रखीं. हमारी मांग है-1. दिल्ली में चार महीने से हड़ताल कर रहे आईएएस अधिकारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिये जाएं. 2. चार महीनों से काम रोकने वाले आईएएस अधिकारियों को सजा दी जाए. 3. राशन की घर पहुंच व्यवस्था को स्वीकृति दी जाए.’

इसे भी पढ़ें-  देश में E100 फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों का रास्ता साफ: सड़क परिवहन मंत्रालय ने नियमों में किया संशोधन, सामान्य गाड़ियों में नहीं चलेगा 20% से ज्यादा इथेनॉल