मध्‍यप्रदेश की बेटी ने विश्‍व की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, देखें PHOTOS

239154 4

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के सीहोर के छोटे से गांव मेघा परमार ने अपने जुनून के दम पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउन्ट एवरेस्ट पर फतह करके प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है. 24 वर्षीय मेघा ने 29029 फिट ऊंचाई पर 23 मई को सुबह 10:45 पर तिरंगा फहराया. चोटी पर पहुंचने में मेघा को 16 घंटे का टाइम लगा।

239155 5


मेघा ने तिरंगा फहराने के बाद एवरेस्‍ट की चोटी पर सीहोर की मिटटी और पत्थर भी रख दिए. एवरेस्‍ट फतह करने वाली मेघा मध्य प्रदेश की पहली महिला बनीं हैं जिसने इस चोटी की चढ़ाई की है. एवरेस्‍ट फतह करने के लिए मेघा 22 मार्च को सीहोर से रवाना हुई थीं।

239153 3
किसान पिता की इकलौती संतान मेघा के पिता उनकी इस उपलद्ध‍ि से बहुत खुश हैं. मेघा के ट्रेनर रत्नेश पांडे ने उन्हें फोन पर गुरुवार की रात इस बात की जानकारी दी थी।

239150 1
प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेघा की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सीहोर ज़िले के छोटे से गांव की 24 वर्षीय बेटी मेघा परमार #MountEverest के शिखर पर पहुंची।

बेटी मेघा ऐसा करने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला है. मैं उसके दृढ़ संकल्प और समर्पण को प्रणाम करता हूं व भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

 

इसे भी पढ़ें-  भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत: 8 नेक्स्ट जनरेशन युद्धपोत के लिए 53,866 करोड़ का रक्षा समझौता, लाखों रोजगार होंगे पैदा