मध्य प्रदेश विधानसभा की 5 समितियां गठित, 4 BJP एक में कांग्रेस के सभापति, इन्हें बनाया सदस्य

- यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला
- विधानसभा की 5 समितियां गठित
- लोक लेखा समिति में पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर को बनाया गया सभापति, सदस्य बनाए जाने पर पूर्व विस अध्यक्ष एनपी प्रजापति नाराज*
भोपाल। -विधानसभा की पांच समितियों का गुरुवार को गठन कर दिया गया है। सबसे अहम लोक लेखा समिति में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर को सभापति बनाया गया है, जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. एनपी प्रजापति सदस्य बनाए जाने से नाराज हैं।
दूसरी तरफ सूत्रों का दावा है कि प्रजापति ने समिति सदस्य बनने से इंकार करते हुए इस्तीफा दे दिया है। प्रजापति ने बजट बैठक के दौरान सदन में ही नाराजगी जता दी थी। उन्होने यह भी कहा था कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं इस पर विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने कहा कि गुरुवार शाम तक प्रजापति का इस्तीफा विधानसभा सचिवालय नहीं पहुंचा था।
इधर, पार्टी से नाराज चल रहे विधायक अजय विश्नोई और गौरीशंकर विसेन को एक-एक समिति की कमान देकर डेमेज कंट्रोल की कोशिश की गई है।
विधानसभा सूत्रों ने बताया कि समितियों में किस विधायक को जगह देनी है, यह गुरुवार को सुबह हुई विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय किय गया था जिसमें विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर को लोक लेखा समिति का सभापति बनाए जाने का निर्णय पार्टी का अंदरूनी मामला है। ऐसा माना जा रहा है कि एनपी प्रजापति सभापति बनाए जाने के बजाय सदस्य बनाने पर नाराज हो गए हैं।
विधानसभा ने लोक लेखा, प्राक्कलन, सरकारी उपक्रमों संबंधी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण और स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति के सभापति और सदस्यों के नामों की घोषणा की है। पांच में से चार समितियों के सभापति बीजेपी और एक समिति में सभापति कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक को बनाया गया है।
लोक लेखा समिति
1. दिनेश राय ‘मुनमुन’
2. देवेन्द्र वर्मा
3. नर्मदा प्रसाद प्रजापति (एन. पी.)
4. पी.सी.शर्मा
5. इंजी. प्रदीप लारिया
6. प्रवीण पाठक
7. बालाराम बच्चन
8. बृजेन्द्र सिंह राठौर सभापति
9. रमेश मैंदोला
10. राजेन्द्र शुक्ल
11. शैलेन्द्र जैन
प्राक्कलन समिति
1. आलोक चतुर्वेदी
2. चेतन्य कुमार काश्यप
3. तरुण भनोत
4. मनोज नारायणसिंह चौधरी
5. नीना विक्रम वर्मा
6. लक्ष्मण सिंह
7. रामपाल सिंह सभापति
8. कुंवर विक्रम सिंह (नातीराजा)
9. वीरेंद्र रघुवंशी
10. सुदेश राय
11. डॉ. हिरालाल अलावा
सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति
1. अशोक ईश्वरदास रोहाणी
2. कुंवरजी कोठार
3. कुंवर सिंह टेकाम
4. कुणाल चौधरी
5. गौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन सभापति
6. जजपाल सिंह जज्जी
7. पांचीलाल मेड़ा
8. रामलाल मालवीय
9. विजयपाल सिंह
10. संजय शर्मा
11. संजय यादव
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति
1. करण सिंह वर्मा
2. कलावती भूरिया
3. जयसिंह मरावी
4. ठाकुरदास नागवंशी
5. नंदनी मरावी
6. पुरुषोत्तमलाल तंतुवाय
7. कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी
8. फुन्देलाल सिंह मार्को
9. बैजनाथ कुशवाह
10. महेन्द्र हार्डिया
11. मनोज चावला
12. मेवाराम जाटव
13. सिद्धार्थ कुशवाहा
14. सुभाष रामचरित्र
15. हरिशंकर खटीक सभापति
स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति
1. अजय विश्नोई सभापति
2. कमलेश्वर पटेल
3. कमलेश जाटव
4. जयवर्द्धन सिंह
5. दिव्यराज सिंह
6. दिलीप सिंह गुर्जर
7. रामलल्लू वैश्य
8. विक्रम सिंह
9. विनय सक्सेना
10. सज्जन सिंह वर्मा
11. संजय शाह (मकड़ाई)
विश्वविद्यालयों की सभा के लिए 8-8 सदस्यों का निर्वाचन
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल
1. आरिफ मसूद
2. उमाकांत शर्मा
3. कृष्णा गौर
4. पी.सी. शर्मा
5. रामेश्वर शर्मा
6. विष्णु खत्री
7. शशांक श्रीकृष्ण भार्गव
8. सुदेश राय
जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर
1. कमलेश जाटव
2. जजपाल सिंह जज्जी
3. मेवाराम जाटव
4. रवीन्द्र सिंह तोमर भिड़ौसा
5. रक्षा संतराम सरौनिया
6. राकेश मावई
7. बीरेन्द्र रघुवंशी
8. सूबेदार सिंह सिकरवार रजौधा
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर
1. आकाश कैलाश विजयवर्गीय
2. नीना विक्रम वर्मा
3. प्रताप ग्रेवाल
4. महेन्द्र हार्डिया
5. मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़
6. रवि रमेशचन्द्र जोशी
7. रमेश मैंदोला
8. विशाल जगदीश पटेल
विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन
1. आशीष गोविन्द शर्मा
2. गायत्री राजे पवार
3. दिलीप सिंह गुर्जर
4. पारसचन्द्र जैन
5. बहादुर सिंह चौहान
6. मनोज चावला
7. मनोज नारायणसिंह चौधरी
8. मुरली मोरवाल
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा
1. कमलेश्वर पटेल
2. नागेन्द्र सिंह ‘गुढ़’
3. दिव्यराज सिंह
4. नीलांशु चतुर्वेदी
5. प्रदीप पटेल
6. राजेन्द्र शुक्ल
7. विक्रम सिंह
8. सिद्धार्थ कुशवाहा
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर
1. अजय विश्नोई
2. अशोक ईश्वरदास रोहाणी
3. डॉ.अशोक मर्सकोले
4. जालम सिंह पटेल
5. नारायण सिंह पट्टा
6. नंदनी मरावी
7. लखन घनघोरिया
8. सुशील कुमार तिवारी
महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, छतरपुर
1. आलोक चतुर्वेदी
2. कुंवर विक्रम सिंह (नातीराजा)
3. नीरज विनोद दीक्षित
4. कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी
5. राकेश गिरि
6. राजेश कुमार प्रजापति
7. राहुल सिंह लोधी
8. हरिशंकर खटीक
छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय,छिंदवाड़ा
1. ठाकुरदास नागवंशी
2. दिनेश राय ‘मुनमुन’
3. प्रेमशंकर कुंजीलाल वर्मा
4. डॉ. योगेश पण्डाग्रे
5. रामपाल सिंह
6. सुखदेव पांसे
7. सुजीत सिंह चौधरी
8. संजय उइके
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर
-
लाखन सिंह याद
-
बीरेन्द्र रघुवंशी








