मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में मूल निवासियों को ही मिलेगी सरकारी नौकरियां

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अब प्रदेश में सरकारी नौकरियां मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगी। इसके लिए कानून में जरूरी प्रावधान किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के संसाधन केवल प्रदेश के बच्चों के लिए ही हैं। सरकार की इस बड़ी घोषणा के बाद उन युवाओं में खुशी का माहौल है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है। हाल ही में प्रदेश में जेल प्रहरी के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इसके लिए भी बड़ी संख्या में युवाओं ने फार्म भरा है। इसके पहले तक मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए दूसरे प्रदेशों के लोग भी आवेदन कर सकते थे।

पुलिस के 4269 पदों पर भी होनी है भर्ती

 

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कुछ समय पहले पुलिस आरक्षक के 4269 पदों पर जल्द भर्ती करने की बात कही थी। वहीं नवंबर में जेल प्रहरी के 282 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होनी है। ऐसे में इनकी तैयारी कर रहे प्रदेश के मूल निवासी युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है।

Back to top button