मध्य प्रदेश में तकनीकी कोर्स की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 24 अगस्त से ऑनलाईन होंगी शुरू- शिवराज
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- प्रदेश के मेरे विद्यार्थी साथियों, #COVID19 संक्रमण को लेकर सरकार सजग है। सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है, सावधानी का पालन किया जा रहा है।
हमने आपके हित में प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों की परीक्षाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिन्हें मैं आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
सभी तकनीकी पाठ्यक्रमों के दूसरे सेमेस्टर से लेकर सातवें सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों का गत वर्ष / सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम एवं सेमेस्टर के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगले सेमेस्टर में उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
इंजीनियरिंग और फॉर्मेसी के स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष / सेमेस्टर के विद्यार्थियों की सैद्धांतिक और प्रयोगिक परीक्षाएँ 24 अगस्त 2020 से लेकर 9 सितंबर 2020 के बीच ‘ऑनलाइन मोड’ में आयोजित होंगी।
डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/सेम. के विद्यार्थियों की सैद्धांतिक व प्रयोगिक परीक्षाएँ 27 अगस्त 2020 से 14 सितंबर 2020 के बीच ऑनलाइन मोड में होंगी। जो विद्यार्थी सम्मिलित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए विशेष ऑनलाइन/ऑफलाइन परीक्षा 15 से 23 सितंबर 2020 के बीच आयोजित की जाएंगी।
दूसरे सेमेस्टर से लेकर सातवें सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 की नियमित ऑनलाइन कक्षाएँ 17 अगस्त 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी। नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित ऑनलाइन कक्षाएँ 15 अक्टूबर 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी।

