Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश पुलिस के 23 अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, देखें किसे मिले अवार्ड

president_medal

president_medal

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के 23 अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा पदक गणतंत्र दिवस-2021 प्रदान करने की घोषणा की गई है। इनमें दो वीरता, चार विशिष्ट सेवा पदक व 17 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। 15 अगस्त 2021 को एक समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे। परिवहन विभाग ग्वालियर के अतिरिक्त संचालक अरविंद कुमार सक्सेना और सतना के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का चयन वीरता पदक के लिए किया गया है।

विशिष्ट सेवा पदक के लिए चयनित

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल की प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक इंदौर संतोष कुमार उपाध्याय, निरीक्षक (अनुसचिवीय) प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल नरेंद्र कुमार गंगराड़े और निरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल अजय तुर्के।

 

सराहनीय सेवा पदक के लिए चयन

पुलिस अधीक्षक रायसेन मोनिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक भिंड मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा राजेंद्र कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर सब्यसाची सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास जगदीश सिंह डावर, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल अमित सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सायबर सेल इंदौर जितेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्यालय डॉ. लक्ष्मी कुशवाह, उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक उज्जैन सुरेंद्रपाल सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय अलका शुक्ला, निरीक्षक पीटीसी इंदौर संगीता जोशी, निरीक्षक (अनुसचिवीय) ईओडब्ल्यू मुख्यालय भोपाल सुधीर कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक 23वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल भोपाल जगत सिंह यादव, प्रधान आरक्षक 17वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल भिंड विश्वनाथ सिंह यादव, उप निरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर राजेंद्र प्रसाद लोट, उप निरीक्षक (रेडियो) पीआरटीएस इंदौर प्रकाश सूर्यवंशी और सहायक उप निरीक्षक (मोटर ट्रांसपोर्ट) भोपाल संतोष कुमार पटेल।

Exit mobile version