Saturday, May 2, 2026
उत्तरप्रदेश

मदरसे का संचालक करता था अश्लील हरकतें छुड़ाईं 51 लड़कियां,

लखनऊ। राजधानी के मदरसे में यौन शोषण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल यहां पुलिस ने शुक्रवार शाम एक मदरसे पर छापेमारी कर उसके संचालक को गिरफ्तार क‍िया है। वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 51 लड़क‍ियों को आजाद कराया है।

जानकारी के मुताबिक मामला सआदतगंज थानाक्षेत्र के मदरसा जामिया खदीजतुल कुबरा लीलबनात यासीनगंज की है। जहां पीड़‍ित लड़क‍ियों ने बताया कि मदरसे का संचालक मो. तैय्यब जिया अमानवीय प्रवृत‍ि का व्यक्त‍ि है। जो लड़क‍ियां यहां पढ़ती हैं उसके साथ छेड़छाड़ का काम करता है। लड़कियों का आरोप है क‍ि मदरसा संचालक ने उनको बंधक बनाकर रखा था। इसके अलावा उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था।

लड़कियों ने मदरसे की खिड़कियों से चिट्ठी फेंककर इस बात की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। पीड़ित लड़क‍ियों को फ‍िलहाल नारी न‍िकेतन में रखा गया है। मदरसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मदरसे में 125 छत्राओं के नाम दर्ज हैं, लेकिन छापेमारी के दौरान 51 छात्राएं मौजूद थी, ज‍िन्हें आजाद कराया गया है।

एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर 51 छात्राओं को मुक्त कराया है और मदरसे के मैनेजर आरोपी तैयब जिया को भी गिरफ्तार किया है। इस मदरसे का प्रयोग गर्ल्स हॉस्टल के रूप में किया जा रहा था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply