मणिपुर में फिर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर

मणिपुर में फिर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर

मणिपुर में फिर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर। मणिपुर के छुरछंदपुर जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कूकी नेशनल आर्मी (UKNA) के चार उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे खानपी गांव के पास शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों को इलाके में उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में चार उग्रवादी मौके पर ही मारे गए, जबकि कुछ अन्य जंगल की ओर भागने में सफल रहे।
Exit mobile version