मंदिरा बेदी के पति राज कौशल नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Raj Kaushal Passed away Mandira Bedi husband death news

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ का निर्देशन किया है। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।

मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी।

परिवार वाले थे शादी के खिलाफ
मंदिरा बेदी और राज कौशन ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। दरअसल मंदिरा के माता-पिता उनकी शादी एक फिल्म निर्देशक से कराना चाहते थे। लेकिन दोनों के प्यार के आगे किसी की नहीं चली।

 

इसे भी पढ़ें-  भोपाल के ऐशबाग में 600 जर्जर सरकारी क्वार्टर्स पर गरजा बुलडोजर: हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद सुबह 7 बजे से शुरू हुई महाकार्रवाई; चप्पे-चप्पे पर 1,000 पुलिसकर्मी, 1,000 निगमकर्मी और 50 भारी मशीनें तैनात
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श