मध्यप्रदेश

मंत्री विजय शाह बोले- मुस्लिम युवा आदिवासी युवतियों को बहकाकर करते हैं शादी

दमोह। मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय शाह ने दमोह में विवादित बयान दे दिया. इस बयान में उन्होने कहा कि मुस्लिम युवा आदिवासी युवतियों को बहकाकर शादी कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने इस बयान पर कई और बातें सुना दीं.

इस दौरान भाजपा की विधायक उमा देवी खटीक भी मौजूद थीं. उन्होंने इसी दौरान एक विधायक द्वारा पुलिस कर्मी की पिटाई करने वाले मामले का समर्थन भी कर डाला और अपने साथ हुए एक हादसे का जिक्र करते हुए पुलिस वालों पर भी विवादित बोल बोल दिए।

विजय शाह के इस बयान के बाद सोमवार को दमोह पहुंचे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि विजय शाह पहले भी इस प्रकार के बयान देते रहे हैं. उन्होने शाम के समय ऐसा बयान दिया है तो वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. अजय सिंह ने विजय शाह के ऊपर कटाक्ष करते हुए यह बयान दिया.

इनपुट अन्य वेब स्त्रोत

Leave a Reply

Back to top button